प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 नवंबर, 2026) को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इस साल अपने 99वें जन्मदिन के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. उन्होंने एलके आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर रविवार को सुबह ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने X पोस्ट में कहा, ‘आज, 8 नवंबर का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है. लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. इस विशेष मौके पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.’ लालकृष्ण आडवाणी के जीवन पर पीएम मोदी ने लिखा लेख पोस्ट में पीएम मोदी ने यह भी बताया कि उन्होंने BJP के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी पर एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत के प्रति एलके आडवाणी के अमिट योगदान को रेखांकित किया है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस लेख में मैंने उनकी जीवन यात्रा को याद किया है. इसमें विभाजन की भयावहता का अनुभव करने और शून्य से अपना जीवन दोबारा शुरू करने से लेकर जनसंघ को मजबूत बनाने और BJP के निर्माण तक का उनका सफर शामिल है. आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, सोमनाथ से अयोध्या तक की रथयात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में रहकर देश की सेवा करने के योगदान को भी याद किया है.’ LK आडवाणी के जन्मदिन पर सुखद संयोग का पीएम मोदी ने किया जिक्र लालकृष्ण आडवाणी पर लिखे लेख में पीएम मोदी ने कहा, ‘ये कितना सुखद संयोग है कि आज ही दीपावली का पावन पर्व भी है. प्रभु श्रीराम और दीपों के इस उत्सव के साथ आडवाणी जी के जीवन का इतना महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ना, इस अवसर को और भी यादगार बनाता है. इस संयोग को एक और बात विशेष बनाती है. इसी वर्ष हम जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘आज का ये अवसर मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला है. मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा उनका स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है. आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं.’
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.