LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी,...
POLITICS Verified हिंदी

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

India • 12h ago • Source: publicofindia

कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुए हमले की निंदा करते हुए शनिवार को भाजपा को उन्हें बुलडोजर से कुचलने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह ‘‘अत्याचार’’ के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेंगी। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर तड़के कालीघाट क्षेत्र में अभिषेक बनर्जी के आवास को निशाना बनाया। भाजपा को चुनौती देते हुए ममता ने कहा, ‘‘आपके पास कितने बुलडोजर हैं? सब बुलडोजर ले आइए। मैं यहीं खड़ी हूं...अगर हिम्मत है तो आइए और मेरे शरीर पर बुलडोजर चढ़ा दीजिए। ’’ ममता ने आरोप लगाया, ‘‘रात दो या तीन बजे भाजपा के गुंडे पुलिस के साथ मिलकर लोगों के घरों पर हमला कर रहे हैं। आप गुंडों को साथ लाकर आधी रात को लोगों के घरों पर हमला क्यों कर रहे हैं?’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके कालीघाट स्थित आवास की ओर जाने वाली गली को अवरुद्ध कर रहे हैं, जिससे काली पूजा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर लोगों को अपने काम करने से रोका जा रहा है। ममता ने कहा, ‘‘हमारे घर में पूजा हो रही है। काम करना है, लेकिन पुलिस गली को अवरुद्ध कर रही है। यह पाटुआपाड़ा है, जहां देवियों की मूर्तियां बनाई जाती हैं। आप लोगों को उनका काम करने से क्यों रोक रहे हैं?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य सड़क पर अलग से काली पूजा की अनुमति दी गई, जिससे उनके आवास तक पहुंचने का रास्ता बाधित हुआ और स्थानीय निवासियों को परेशानी हुई। ममता ने कहा, ‘‘मेरे आवास के प्रवेश द्वार पर कभी कोई पूजा आयोजित नहीं की गई। मेरी पूजा हमेशा परिसर के भीतर ही होती रही है। ’’ भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि उसके नेता ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैलियां कर रहे हैं, जबकि लोगों को अपने लोकतांत्रिक और धार्मिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोक रहे हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए धनबल और पुलिस तंत्र का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने अभिषेक बनर्जी के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने के प्रति आगाह किया। ममता ने कहा, ‘‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। पुलिस को निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए। उसकी जिम्मेदारी कानून का पालन कराना, नागरिकों की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना है कि राजनीतिक संबद्धता से इतर सभी के साथ समान व्यवहार हो। ’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘जरूरत पड़ने पर मैं व्यक्तिगत रूप से उच्चतम न्यायालय जाऊंगी और इन मामलों को उठाऊंगी। ’’ बाद में, दोपहर के समय अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर पुलिस और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच टकराव के बाद ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और ‘‘भाजपा के जाल’’ में नहीं फंसने की अपील की। इससे पहले दिन में, तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘‘भाजपा के गुंडों’’ ने शुक्रवार देर रात यहां उनके आवास पर हमला किया जिसके बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने दावा किया कि यह हमला उनकी जान लेने की साजिश के तहत किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से पहले लगातार दो दिन तक उनके कार्यालय और आवास पर नजर रखी गई। उन्होंने कहा कि झड़प में उनके कई समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.