पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही स्वर्णनगरी जैसलमेर में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और जिले की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी अभिषेक शिवहरे ने शनिवार को एसपी ऑफिस के सभागार में जिले के होटल व्यवसायियों और संचालकों की बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने सभी होटल संचालकों को अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन अगले पांच दिन में पूरा करवाने, सी-फॉर्म की प्रक्रिया नियमित और पूर्ण रखने और होटल में आने वाले प्रत्येक आगंतुक की ई-विजिटर्स पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल संचालकों का सहयोग जरूरी है। होटलों में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का होगा सत्यापन बैठक में एसपी अभिषेक शिवहरे ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस से चरित्र सत्यापन करवाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। पुलिस ने इसके लिए पांच दिन की समय सीमा तय की है। इसके अलावा होटल में ठहरने वाले पर्यटकों और अन्य आगंतुकों से संबंधित सी-फॉर्म निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण रखने को कहा गया। हर आगंतुक की पोर्टल पर एंट्री जरूरी एसपी ने कहा कि होटल में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का विवरण ई-विजिटर्स पोर्टल पर दर्ज किया जाए। सभी होटल संचालक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रविष्टि छूटे नहीं। पोर्टल पर शत-प्रतिशत जानकारी दर्ज होने से पुलिस को पर्यटकों और होटल में ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और जरूरत पड़ने पर जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। बैठक में पुलिस अधिकारी और होटल संचालक रहे मौजूद एसपी ऑफिस सभागार में आयोजित बैठक में एएसपी सुरेश सांखला, वृताधिकारी जैसलमेर रूपसिंह ईन्दा, कोतवाली थानाधिकारी प्रेमाराम, सदर थानाधिकारी महेन्द्र कुमार और जिला विशेष शाखा प्रभारी पूरदान सहित जिले के होटल व्यवसायी और संचालक उपस्थित रहे। जिला पुलिस ने सभी होटल संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पांच दिन में कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन पूरा करवाएं। साथ ही प्रत्येक आगंतुक की ई-विजिटर्स पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित कर पुलिस का सहयोग करें।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.