LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप की ट्रेड डील क...
SPORTS Verified हिंदी

IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप की ट्रेड डील कंफर्म, BCCI लगाएगा मुहर

India • 12h ago • Source: publicofindia

IPL 2027 के लिए सबसे बड़ी ट्रेड डील होने जा रही है. हार्दिक पांड्या के बदले अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में आने वाले हैं. खबर है कि मुबई और पंजाब ने हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड का मन बना लिया है, इसकी कागजी कार्रवाई भी पूरी हो गई है और अब बस BCCI की तरफ से कंफर्मेशन आना बाकी है. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने कागजी कार्रवाई पूरी करके बीसीसीआई को सौंप दी है. अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि हार्दिक के बदले केवल अर्शदीप ही मुंबई इंडियंस को ज्वाइन करेंगे, क्योंकि खबर है कि अर्शदीप के साथ-साथ ऑलराउंडर विष्णु विनोद भी MI ज्वाइन कर सकते हैं. इसी बीच यह भी बताया जा रहा है कि ट्रेड डील पर हार्दिक और अर्शदीप, दोनों ने अपनी-अपनी सहमति भी दे दी है. हार्दिक फिलहाल चोटिल हैं और IPL 2026 के बाद कोई प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं. कई हफ्तों से अफवाहें सामने आ रही थीं कि चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर कोलकाता नाईट राइडर्स और यहां तक कि दिल्ली कैपिटल्स भी हार्दिक को ट्रेड करने में दिलचस्पी दिखा सकती है. मगर अब यह लगभग कंफर्म हो गया है कि हार्दिक IPL 2027 में पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे. हार्दिक पंजाब किंग्स को ज्वाइन करते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि मार्कस स्टोइनिस और मार्को जानसेन का क्या होगा? एक ही टीम में तीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाडियों को फिट करना बिल्कुलभी आसान नहीं होगा. ऐसे में उस संभावना को भी तूल मिलेगा कि जानसेन और स्टोइनिस में से कोई एक या दोनों खिलाडियों को पंजाब रिलीज कर सकती है. अब तक आईपीएल 2027के लिए कुल 8 खिलाडियों का ट्रेड हुआ है. रिषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को ज्वाइन कर लिया है और उनकी जगह कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं. जीशान अंसारी भी अगले सीजन दिल्ली के लिए खेलेंगे. लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए हैं, जबकि खलील अहमद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे. नाथन एलिस और टी नटराजन भी SRH में चले गए हैं.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.