बालाघाट में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नई पीढ़ी को देश के पुराने हालात और वास्तविकता बताना पार्टी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ने देश के पुराने हालात प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखे हैं, इसलिए उसे देश का वास्तविक वर्णन और चित्रण बताना जरूरी है। बिसेन ने कहा कि दुनिया चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। बांग्लादेश और नेपाल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि दुनिया के हालात ठीक नहीं हैं। इनका असर भारत पर न पड़े, इसके लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की बड़ी जिम्मेदारी है। कावरे ने बताई चुनावी रणनीति भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति तैयार है। वोटर लिस्ट के हर पन्ने की जिम्मेदारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के शक्ति केंद्र सालभर गतिविधियों में जुटे रहते हैं। पट्टाधारकों को भूमिस्वामी हक दिलाने का दावा कावरे ने कहा कि पहले प्रदेश में पट्टे की जमीन का इस्तेमाल बैंक से कर्ज लेने के लिए नहीं हो पाता था। सरकार ने पट्टाधारकों को भूमिस्वामी का हक दिलाने के लिए योजना के तहत काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में ड्रोन सर्वे कर जमीनों की पहचान की गई है। सरकार पट्टाधारकों को जमीन की रजिस्ट्री कराकर दे रही है, जिससे वे उस पर कर्ज ले सकेंगे। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश रंगलानी, आयोग सदस्य इंजीनियर मौसम, महामंत्री संजय मिश्रा और नरेंद्र भैरम, उपाध्यक्ष अभय कोचर, महेंद्र सुराना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.