पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर कर्नाटक में उठे विवाद के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति किया जाने वाला E20 पेट्रोल निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है। मंत्रालय के मुताबिक, देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल विपणन कंपनियों के डिपो और रिटेल आउटलेट्स से लिए गए 893 नमूनों की जांच की गई, जिसमें सभी नमूने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मानक IS 17021 के अनुरूप पाए गए। इन नमूनों में इथेनॉल की मात्रा निर्धारित 19 से 21 प्रतिशत के बीच रही। मंत्रालय का यह बयान कर्नाटक सरकार के उस दावे के बाद आया है, जिसमें राज्य के कुछ पेट्रोल पंपों पर बिकने वाले पेट्रोल में 26 से 31 प्रतिशत तक इथेनॉल होने की बात कही गई थी। The post E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा बयान, 27 राज्यों के 893 सैंपल सही appeared first on टेन न्यूज हिंदी.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.