जोधपुर की एक कंपनी ने दीपावली पर अपने 4 एम्प्लॉई को कार गिफ्ट की है। कंपनी की ओर से 35 कर्मचारियों को सोने-चांदी के सिक्के भी दिए गए है। धनतेरस पर 6 नवंबर को जोधपुर के एक निजी रिज़ॉर्ट में हुए दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में एम्प्लॉई को गिफ्ट दिए गए, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। हैरियर जैसी लग्जरी कार दी गिफ्ट दरअसल, मीडियागढ़ जोधपुर बेस्ड एजुकेशन मार्केटिंग एजेंसी कमानी है। इसके जोधपुर के अलावा जयपुर और बेंगलुरु में भी ऑफिस है। कंपनी के अनुसार-पिछले तीन साल से दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम किया जा रहा है। इस बार भी जोधपुर में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां एक एम्प्लॉई को टाटा की हैरियर ईवी, एक को आई 20 और दो कर्मचारियों को टाटा की टियागो कार दी गई। सोने-चांदी के सिक्के भी दिए कंपनी के अनुसार-पिछली दीपावली पर भी दो एम्प्लॉई को कार दी गई थी। इस बार कार के अलावा 35 कर्मचारियों को सोने-चांदी के सिक्के दिए गए है। 20 कर्मचारियों को 50-50 ग्राम के चांदी के सिक्के और 15 में से 5 को 2-2 ग्राम के और बाकी को 1-1 ग्राम के सोने के सिक्के गिफ्ट किए गए।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.