निर्देश का पालन करते हुये जलालपुर क्षेत्र में हुई जबर्दस्त सफाई अजय पाण्डेय जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर जो जौनपुर वाराणसी हाइवे पर स्थित है, पर वर्षों से झाड़ी कूड़े के अम्बार लगे हुए थे। इसके चलते मरीजों सहित स्टॉफ क़ो मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा था। इतना गंदगी और झाड़ियों का देख मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने विकास खण्ड जलालपुर क़ो निर्देशित किया कि तत्काल सफाई होनी चाहिए तभी एक टास्क फ़ोर्स के अंतर्गत 50 सफाई कर्मियों की टीम आज सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंच गयी। टीम ने वृहद फैली झाड़ी, कचरा, गंदगी क़ो पूर्णतः साफ़ किया जिससे वहां के मरीज और चिकित्सा स्टॉफ खुश हो गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चलाये गये अभियान की लोगों ने प्रशंसा भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सरला गौड़ ग्राम पंचायत अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी जलालपुर मुरारी लाल, उमाशंकर यादव, अजय कुमार, शरद पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.