मंदसौर में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों को मिठाई बांटी। महाराणा प्रताप चौराहे से बस स्टैंड तक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 400 पैकेट वितरित किए। करीब 80 किलो मिठाई बांटी गई। कांग्रेस ने यह पहल इसलिए की, ताकि बाजार में सभी दुकानदारों से खरीदारी नहीं कर पाने के बावजूद उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटी जा सकें। 400 पैकेट में बांटी मिठाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौराहे से शुरुआत की। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा, गांधी चौराहा और रानी लक्ष्मीबाई चौराहे होते हुए बस स्टैंड पहुंचे। यहां फल-सब्जी, दीपक, सजावटी सामान, जूते-चप्पल, रंगोली के रंग और फूल बेचने वाले दुकानदारों को मिठाई दी। ब्लॉक अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने बताया कि बाजार में कई दुकानों पर एक जैसा सामान मिलता है। ऐसे में एक दुकान से खरीदारी करने पर दूसरे दुकानदार को मायूसी हो सकती है। इसलिए सभी छोटे व्यापारियों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने का फैसला किया। उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बने रहने की कामना की। इस दौरान विधायक विपिन जैन, इष्टा भाचावत, मनजीत सिंह टुटेजा, रमेश ब्रिजवानी, राखी सत्रावाला, सुनीता बंडी, दिनेश कल्याणी, सरला कल्याणी, अमीन खान, मुकेश सेठिया, नितेश सतीदसानी, सोनिया जैन, सम्यक जैन, पिंकी गौड़, मनोहर नाहटा, राजनारायण लाड़, दिनेश जेठानिया, दशरथ राठौर, सुनीता माली सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। टू-व्हीलर से बाजार आने की अपील कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोगों से दीपावली की खरीदारी के लिए कार के बजाय टू-व्हीलर से बाजार आने की अपील की। साथ ही स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदने का आग्रह किया। उनका कहना है कि इससे छोटे व्यापारियों को कारोबार मिलेगा और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.