LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  खगड़िया में दीपावली-कालीपूजा पर 5 दिन सुरक्षा:8...
GENERAL Verified हिंदी

खगड़िया में दीपावली-कालीपूजा पर 5 दिन सुरक्षा:8 से 12 नवंबर तक संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात; छठ घाटों पर डॉक्टर-एंबुलेंस की व्यवस्था

India • 12h ago • Source: publicofindia

खगड़िया में दीपावली और कालीपूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 8 से 12 नवंबर तक संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी विक्रम विरकर और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर जिला संयुक्तादेश जारी किया गया है। प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 8 नवंबर सुबह 8 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचने और प्रतिमा विसर्जन तक मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। बाजारों में चोरी और छिनतई पर नजर धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए चोरी, जेब काटने और चेन-बैग छिनतई की घटनाओं पर नजर रखी जाएगी। सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रमुख दुकानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। मेला स्थलों पर भी सीसीटीवी और आने-जाने के रास्तों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। विसर्जन जुलूस के लिए अनुमति जरूरी मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालने से पहले अनुमति लेनी होगी। इसकी जिम्मेदारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारियों को दी गई है। पटाखों के भंडारण और बिक्री में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बिना लाइसेंस पटाखे बेचने और अवैध भंडारण पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता संवेदनशील और पहले विवाद वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर साइबर सेल की निगरानी सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो, संदेश या धार्मिक और जातीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री पर साइबर सेल नजर रखेगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। छठ घाटों पर डॉक्टर और गोताखोर रहेंगे दीपावली और कालीपूजा के साथ छठ पर्व की तैयारियों को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। घाटों तक जाने वाले रास्तों को कंकड़-पत्थर से मुक्त करने, ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने को कहा गया है। छठ घाटों पर डॉक्टर, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, डायल-112 और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। दीपावली के दौरान आग लगने की आशंका को देखते हुए नगर निकायों को संकरी गलियों में त्वरित कार्रवाई के लिए अग्निशमन बाइक की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। स्टेशन और बस स्टैंड पर बढ़ेगी गश्त छठ के दौरान बाहर से आने वाले प्रवासियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास रात में गश्ती बढ़ाई जाएगी। अंधेरे वाले स्थानों को चिह्नित कर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर छठ से जुड़े लोकगीत और संदेश प्रसारित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06244-222384 जारी किया गया है। गोगरी अनुमंडल में भी अलग नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। डीएम ने अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से दीपावली और कालीपूजा आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.