अयोध्या। अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियां अपने भव्य स्वरूप में नजर आने लगी हैं। रामनगरी को 30 लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। घाटों, प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों पर सजावट के साथ सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। दीपोत्सव की भव्यता और व्यवस्थाओं को देखने के लिए जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से दीपोत्सव को वैश्विक पहचान मिली है। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर जिस तरह पूरी नगरी दीपों से जगमगाई थी, आज उसी उत्साह और उल्लास की अनुभूति हो रही ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.