CG Patwari Suspend: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रशासन ने शासकीय कार्यों में लापरवाही (Government Duty Negligence) बरतने वाले तीन पटवारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा ने तीनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (CG Patwari Suspend) कर दिया है। इन पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं देने के आरोप हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत की गई है। किन तीन पटवारियों पर हुई कार्रवाई? प्रशासनिक आदेश के मुताबिक, जोगी रवि कुजूर, कमलेश तंवर और प्रभात कुमार खरे को निलंबित किया गया है। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता (CG Patwari Suspend) की शिकायतें सामने आई थीं। जोगी रवि कुजूर पर कार्रवाई जोगी रवि कुजूर पटवारी हल्का नंबर 03 में पदस्थ थे और उनके पास पेण्ड्रा का अतिरिक्त प्रभार भी था। उन्हें कर्तव्य पर वापस लौटने के संबंध में नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने न तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही काम पर वापस लौटे। (CG Patwari Suspend) तहसीलदार पेण्ड्रा की अनुशंसा और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की स्वीकृति के बाद उन्हें निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पेण्ड्रा निर्धारित किया गया है। कमलेश तंवर और प्रभात कुमार खरे भी निलंबित कमलेश तंवर पटवारी हल्का नंबर 32, कटरा (मरवाही) में पदस्थ थे। उन पर लगातार शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और अनुपस्थित रहने के आरोप हैं। बार-बार कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किए जाने के बावजूद उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय मरवाही रहेगा। वहीं, प्रभात कुमार खरे तहसील कार्यालय मरवाही में संलग्न थे। उन पर बिना अनुमति निर्धारित मुख्यालय और कार्यालय से अनुपस्थित रहने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप हैं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय भी तहसील कार्यालय मरवाही तय किया गया है। निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता प्रशासनिक आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान तीनों पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को (CG Patwari Suspend) शासकीय कार्यों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.