कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गिरवर सिंह पुरवा गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय पंकज सिंह उर्फ वीपी सिंह घर के कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक, जसवंत सिंह का बेटा पंकज बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के एक कमरे में सोने गया था। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे परिजनों को पता चला कि उसने कमरे की छत में लगे कुंडे से मफलर के सहारे फांसी लगा ली है। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 और झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल देखा और परिजनों से पूछताछ की। झींझक चौकी प्रभारी मोहनवीर चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में युवक के फांसी लगाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.