Vantara Controversy : इस सप्ताह ब्रिटेन ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 32 देशों की एक समिति की बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक CITES के तहत हुई. CITES एक अंतरराष्ट्रीय संधि है. जिसका मकसद लुप्त हो रहे जानवरों और पौधों को बचाना और उनके अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करना है. लेकिन इस बैठक से पहले एक और मामला सामने आया. 'द गार्जियन' और 'मोंगाबे' को मिले सरकारी दस्तावेजों से पता चला कि. अनंत अंबानी के वनतारा ने इस बैठक से पहले ब्रिटिश अधिकारियों और मंत्रियों से संपर्क करने की कोशिश की थी. हालांकि, इसके बाद ब्रिटिश सरकार के मंत्रियों को निर्देश दिया गया कि वे वनतारा के साथ कोई औपचारिक बातचीत न करें. इस बैठक में भारत सरकार द्वारा उठाए गए उन कदमों की भी समीक्षा की जाएगी. जिसमें भारत ने लुप्तप्राय जानवरों के आयात और उनसे जुड़े नियमों के पालन को लेकर उठाए हैं.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.