नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है। यहां एक आरोपी को पकड़ने उसके घर गए ASI ने वीडियो बनाने पर युवक को 3-4 थप्पड़ मार दिए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. रक्षा मंत्री बोले- युद्ध लड़ने के तरीके बदले जैसलमेर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- आज के समय में युद्ध लड़ने के तरीके बदल गए हैं। युद्ध में ड्रोन, मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम जैसी तकनीकों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सेनाओं को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार करना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें 2. मुख्यमंत्री का गहलोत पर निशाना, आप किसानों को लूटते थे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- आपकी खाद-बीज की दुकान थी, किसानों को लूटते थे। नकली माल के पैसे लेकर कई गुना कमाते थे। मैं ब्रजवासी हूं, आप जो कहेंगे, उसका पूरा जवाब दूंगा और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। पूरी खबर पढ़ें 3. पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत पंचायतीराज चुनावों के तीसरे फेज में मंगलवार को 27 जिला परिषदों और 116 पंचायत समितियों में वोटिंग हुई। दौसा में पालावास ग्राम पंचायत में वोट डालने के लिए बूथ पर लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत हो गई। ब्यावर में रूढाना ग्राम पंचायत में वोट देकर बाहर निकलते ही महिला की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 4. प्रहलाद गुंजल को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता को धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को मंगलवार को नोटिस दिया है। अनंतपुरा थाना सीआई टीम के साथ गुंजल के घर पहुंचे और पूछताछ के लिए 7 दिन में थाने आने को कहा। गुंजल ने कहा- गिरफ्तारी से कौन डरता है। पूरी खबर पढ़ें 5. महिला ने 50 फीट गहरे सूखे कुएं में छलांग लगाई जयपुर के चोंप गांव में सास-बहू के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद सास रात को घर से बाहर निकल गई और मंगलवार सुबह घर से 200 मीटर दूर 50 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल ने खुद कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. वीडियो बनाने पर नाराज ASI ने युवक को मारे थप्पड़ कोटा में एक युवक को पकड़ने उसके घर गए बोरखेड़ा थाने के ASI ने थप्पड़ मार दिए। पुलिस पकड़ने पहुंची तो युवक अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। इस पर ASI नाराज हो गए और युवक को दो-तीन थप्पड़ मार दिए। युवक ने मां के आने तक रुकने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने नहीं सुनी। पूरी खबर पढ़ें 7. नरेश मीणा गायब, पुलिस को दिया चैलेंज बारां के नाहरगढ़ में वनकर्मियों से मारपीट के आरोप में पुलिस नरेश मीणा की तलाश कर रही है। सुबह पुलिस नया गांव (बारां) में नरेश मीणा के घर भी पहुंची तो उनके पिता पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए। इससे पहले नरेश मीणा ने वीडियो शेयर कर पुलिस को गिरफ्तारी का चैलेंज दिया था। पूरी खबर पढ़ें 8. संभागीय आयुक्त ऑफिस में कर्मचारी ने किया सुसाइड कोटा में संभागीय आयुक्त ऑफिस परिसर में ग्रेड फोर्थ कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। कर्मचारी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी के ऑफिस में डेपुटेशन पर पोस्टेड था। रात को वह साले की शादी से लौटा और करीब ढाई बजे ऑफिस पहुंचकर चौकीदार से बोला कुछ काम है। सुबह उसकी बॉडी मिली। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 20 फीट नीचे गिरी कार, युवकों को खरोंच तक नहीं आई कोटा के कैथून थाना इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बैलेंस बिगड़ने पर SUV करीब 20 फीट नीचे अंडरपास में जा गिरी। हाईवे से नीचे गिरने के बाद कार दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन अंदर बैठे 2 युवकों को खरोंच तक नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. स्कूलों में 4 नवंबर से दीपावली की छुट्टियां राजस्थान के स्कूलों में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक 12 दिन का दीपावली की छुट्टियां शुरू हो रही है। अब 16 नवंबर को स्कूल खुलेंगे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.