LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, गौ...
POLITICS Verified हिंदी

गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, गौर सिटी मॉल और बाजारों में सुरक्षा का कड़ा पहरा; डीसीपी ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त!!

India • 13h ago • Source: publicofindia

गौतमबुद्धनगर: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, गौर सिटी मॉल और बाजारों में सुरक्षा का कड़ा पहरा; डीसीपी ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! दो टूक//ग्रेटर नोएडा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस अधिकारी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा पवन कुमार के साथ थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस बल, बम डिस्पोजल स्क्वायड (BDDS) और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान गौर सिटी मॉल, आसपास के बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन जांच की जाए। साथ ही, प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीसीपी ने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और सतर्क निगरानी के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखा जाए। बाजारों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। त्योहारों के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना है। ।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.