LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  सोजत में नकली मेहंदी फैक्ट्री पर छापा:कंटेनर और...
BUSINESS Verified हिंदी

सोजत में नकली मेहंदी फैक्ट्री पर छापा:कंटेनर और पिकअप में भरा मिला माल, विदेश में भेजने का आरोप

India • 13h ago • Source: publicofindia

सोजत पुलिस ने रविवार देर शाम दिल्ली दरवाजा रोड स्थित एक मेहंदी फैक्ट्री पर छापा मारकर ‘टिकटोक’ ब्रांड की नकली मेहंदी के कार्टून जब्त किए। मौके पर एक कंटेनर और पिकअप में भी कार्टून रखे मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकृत ब्रांड की नकली मेहंदी बनाने की शिकायत सोजत थाने की सब-इंस्पेक्टर घेवरराम ने बताया-मेहंदी व्यवसायी मनीष पालरिया ने शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि पशु चिकित्सालय के पीछे स्थित फैक्ट्री में उनके अधिकृत ‘टिकटोक’ ब्रांड के नाम से नकली मेहंदी तैयार की जा रही है। शिकायत के अनुसार, इस माल को अफ्रीका सहित दूसरे देशों में भेजा जा रहा है। फैक्ट्री में कार्टून पैक करने के दौरान कार्रवाई पुलिस ने बताया-छापे के दौरान फैक्ट्री में नकली मेहंदी के कार्टून भरे जा रहे थे। कार्रवाई के समय युवक फैक्ट्री में मिला जिसने अपना नाम विक्रम सिंह राणावत बताया। मनीष पालरिया ने बताया-माल तैयार करवाकर अफ्रीका भेजने की तैयारी थी। जांच के बाद सामने आएगा पूरा नेटवर्क पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई और जांच जारी है। जांच के बाद पता चलेगा कि कथित तौर पर यह काम कब से चल रहा था, अब तक कितनी बार माल विदेश भेजा गया और मौके से कुल कितना नकली माल बरामद हुआ।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.