लखनऊ। पुराने उच्च न्यायालय के कैसरबाग परिसर में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक परामर्श और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह के निर्देशन में पुराने हाईकोर्ट परिसर के ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.