LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  बांसवाड़ा में तीसरे चरण का 133 ग्राम पंचायतों म...
POLITICS Verified हिंदी

बांसवाड़ा में तीसरे चरण का 133 ग्राम पंचायतों में मतदान:4-पंचायत समितियों में 16-सुपरवाइजर और 44 मोबाइल पार्टियां रहेंगी तैनात; एसपी ने ली ब्रीफिंग

India • 12h ago • Source: publicofindia

जिले में पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी को लेकर रविवार को जिला पुलिस लाइन, बांसवाड़ा में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। 4 पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि तृतीय चरण के तहत जिले की 04 पंचायत समितियों बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी एवं नाहरपुरा की कुल 133ग्राम पंचायतों के 314 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए 16 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी और 44 मोबाइल पार्टियों को मैदान में उतारा गया है। एसपी सुधीर जोशी के कड़े निर्देश: निष्पक्षता से करें कर्तव्यों का निर्वहन ब्रीफिंग के दौरान एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। प्रत्येक अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्राधिकार और ड्यूटी स्थल पर पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहकर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृतकारी, थानाधिकारी और मोबाइल पार्टी प्रभारी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा जोनल/एरिया मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। राजनीतिक दलों के कैंप निर्धारित सीमा के बाहर ही स्थापित कराए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में रिजर्व पुलिस बल का तुरंत उपयोग कर स्थिति पर नियंत्रण पाया जाएगा। बांसवाड़ा पुलिस की आमजन से अपील जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह, प्रलोभन या दबाव में न आएं. भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.