LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के ...
SPORTS Verified हिंदी

पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान

India • 13h ago • Source: publicofindia

हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया. भारतीय टीम ने कीवी टीम को 192 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया. इससे पहले चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने 87 रनों से बाजी मारी थी. इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 पर खत्म हुई. भारत ने सीरीज जीती, लेकिन पांचवें टी20 में जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि नतीजा इसके उलटा भी हो सकता था. हैमिल्टन में जीत के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा, मुझे लगता है कि हम इस पर विचार करेंगे. हम जानते हैं कि एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ यह सीरीज काफी कांटे की रही. मगर हां, जैसा कि आपने कहा कि शुरुआती कुछ मैचों में कुछ ऐसे छोटे-छोटे पल थे, जहां हम शायद जीत सकते थे या हमें जीतना चाहिए था. अगर ऐसा होता, तो सीरीज का नतीजा कुछ और ही हो सकता था." कीवी कप्तान ने आगे कहा, "क्रिकेट के नजरिए से देखें तो इसमें काफी कुछ अच्छा भी रहा. बल्लेबाजी बहुत अच्छी रही और गेंदबाजी में भी हमारे खिलाड़ियों ने पिछले कुछ मैचों में शानदार तरीके से खुद को ढाला. इसमें कई सकारात्मक बातें हैं. बेशक, स्कोरलाइन 3-2 से भारत के पक्ष में है, लेकिन यह नतीजा इसके उलट भी हो सकता था." पांचवां टी20 7 विकेट से जीता न्यूजीलैंड हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से बाजी मारी. भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. टिम सीफर्ट ने 50 गेंद में 93 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 38 गेंद में नाबाद 65 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर चार विकेट चटकाए.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.