LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  सुपौल में त्रिवेणीगंज की CO प्रियंका सिंह को हट...
BUSINESS Verified हिंदी

सुपौल में त्रिवेणीगंज की CO प्रियंका सिंह को हटाया:DM ने राजस्व कार्यों में लापरवाही पर लिया फैसला; मरौना के RO को मिला प्रभार

India • 13h ago • Source: publicofindia

सुपौल के राजस्व कार्यों में लापरवाही के मामले में जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्रिवेणीगंज की अंचल अधिकारी प्रियंका सिंह पर प्रशासनिक कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अंचल के सभी कार्यों और प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही अपर समाहर्त्ता कार्यालय, सुपौल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। वहीं, मरौना के राजस्व अधिकारी प्रेम शंकर को त्रिवेणीगंज अंचल अधिकारी के पदीय दायित्वों के निर्वहन के लिए प्राधिकृत किया गया है। 30 अक्टूबर को जारी हुआ प्रशासनिक आदेश इस संबंध में जिलाधिकारी ने 30 अक्टूबर 2026 को आदेश संख्या 993/स्थापना जारी किया। आदेश में त्रिवेणीगंज अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही पाए जाने का उल्लेख किया गया है। दाखिल-खारिज और राजस्व संग्रहण में लापरवाही डीएम के आदेश के अनुसार, सीओ प्रियंका सिंह के स्तर पर राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, अतिक्रमणवाद, लोक शिकायत निवारण और सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में लापरवाही पाई गई। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में भी अत्यधिक लापरवाही का उल्लेख है। बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं हुआ सुधार आदेश में कहा गया है कि उच्चाधिकारियों की ओर से बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यों में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ। इसके बाद प्रशासनिक दृष्टिकोण, जनहित और विभागीय अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से प्रियंका सिंह को उनके वर्तमान अंचल के सभी कार्यों और प्रभार से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। प्रेम शंकर को मिला अंचल का संपूर्ण प्रभार आदेश के तहत मरौना के राजस्व अधिकारी प्रेम शंकर को त्रिवेणीगंज अंचल का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। उन्हें बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 84 के तहत वित्तीय कार्यों के निष्पादन के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) की शक्ति भी प्रदान की गई है। तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश जिलाधिकारी ने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रतिलिपि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.