स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज कोटवा ग्रामसभा में आयोजित 37वें पांच दिवसीय भव्य मानस सम्मेलन का शनिवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। श्री रामचरितमानस प्रचारिणी समिति कोटवा के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में पांच दिनों तक रामकथा की अमृतमयी वर्षा हुई। संगीतमय प्रवचनों और मानस के भावपूर्ण प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स्वामी श्री युवराज सुदर्शनाचार्य जी महाराज (दुर्वासा आश्रम) की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मानस मधुकर दिनेश त्रिपाठी ने अपनी संगीतमय शैली में श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों की भावपूर्ण व्याख्या की। उन्होंने रामचरितमानस में निहित आदर्शों, मर्यादा, धर्म, कर्तव्य और मानवीय मूल्यों को ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.