गढ़वा। शहर के लिए एक सुखद और पुनीत समाचार है। सेवा, समर्पण और एकता के मूल मंत्र के साथ कार्यरत लायंस क्लब ऑफ गढ़वा (ऑसम डिस्ट्रिक्ट 322A) के तत्वावधान में आगामी 04 नवंबर को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मानवता का शिविर शहर के चिरौंजिया मोड़ के समीप स्थित प्रसिद्ध राधिका नेत्रालय में सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में नि:शुल्क नेत्र जांच, नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा नि:शुल्क दवा एवं चश्मा वितरण की त्रिवेणी सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रोजेक्ट चेयरपर्सन Ln. सुशील कुमार निभा रहे हैं। क्लब ने अपील की है कि जरूरतमंद लोग इस सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। संपूर्ण सुविधाएं नि:शुल्क हैं, पर पंजीकरण अनिवार्य है। अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए 6202350995 पर संपर्क करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.