LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  बैतूल के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रमुख...
POLITICS Verified हिंदी

बैतूल के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रमुख घोषणाएं

India • 13h ago • Source: publicofindia

बैतूल, 31 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अक्टूबर को बैतूल पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिले को कई सौगातें प्रदान कीं। उन्होंने 297 करोड़ से अधिक की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 145 करोड़ से अधिक की लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा बैतूल की जनता की मांग पर कई प्रमुख घोषणाएं भी की: बैतूल की ट्राइबल बेटियों के लिए 50 करोड़ का सांदीपनि विद्यालय प्रदेशभर में बन रहे सांदीपनि विद्यालय बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का मॉडल बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि बैतूल में जनजातीय बेटियों के लिए 50 करोड़ की लागत से कन्या शिक्षा परिसर और छात्रावास का भूमि-पूजन किया गया है। राज्य सरकार मेधावी योजना के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले बच्चों को 25 हजार रुपए कीमत के लैपटॉप और स्कूल टॉपर्स को स्कूटी प्रदान कर रही है। बैतूल-मुलताई में नए कारखाने, पर्यटन सुविधिओं का विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बैतूल के कुकरू खामला का सौंदर्य देखती ही बनता है। यहां 15 करोड़ रुपए की लागत से पर्यटन सुविधिओं को विस्तार दिया जा रहा है। यहां कॉफी के बागान लगाए जाएंगे। बैतूल-मुलताई में 24 करोड़ के नए कारखाने लगाए जाएंगे। बैतूल के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं - नल जल योजना के कार्यों के लिए 50 करोड़ राशि दी जाएगी। - बैतूल में 15 करोड़ की लागत से गीता भवन और हाट बाजार बनेगा। - सड़क चौड़ीकरण के लिए 47 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। - जिले में 70 करोड़ की लागत से चार जलाशयों को निर्माण किया जाएगा। - 154 करोड़ की लागत से रामघाटी मध्यम सिंचाई परियोजना विकसित की जाएगी। - घोड़ाडोंगरी में बैराज और जलाशय बनाएं जाएंगे। - शासकीय हाई स्कूलों में 50 करोड़ की लागत से सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। - 100 करोड़ से अधिक लगात से फुटबॉल टर्फ, इनडोर और आउटडोर स्टेडियम बनाएं जाएंगे। - बैतूल में जनजातीय संग्रहालय बनाया जाएगा। - प्रदेश के पहले ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट में 7 करोड़ की लागत से सफारी गेट का निर्माण किया जाएगा। - ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व फॉरेस्ट के पास 3 करोड़ की लागत से बटर फ्लाई पार्क विकसित किया जाएगा।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.