LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  माता जी का जीवन प्रेम, सेवा और समर्पण की प्रेरण...
POLITICS Verified हिंदी

माता जी का जीवन प्रेम, सेवा और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया

India • 13h ago • Source: publicofindia

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गायत्री परिवार, हरिद्वार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने माता जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेम, स्नेह, सेवा और मातृत्व का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने गुरुदेव की साधना और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार केवल आध्यात्मिक संगठन नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि वर्ष 2026 गायत्री परिवार के लिए तीन ऐतिहासिक शताब्दियों का त्रिवेणी संगम है। इसमें अखंड दीपक के प्रज्वलन के 100 वर्ष, माता जी की जन्म शताब्दी और गुरुदेव की साधना के आरंभ के 100 वर्ष शामिल हैं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को विकसित भारत के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि माता जी के आदर्श आज भी करोड़ों लोगों को सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ चिन्मय पंड्या सहित देश विदेश से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित थे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.