LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  Population Census 2027: जनगणना 2027 का ऐलान, 25...
GENERAL Verified हिंदी

Population Census 2027: जनगणना 2027 का ऐलान, 25 जनवरी से शुरू होगी आबादी की गिनती, 1 मार्च को तय होगी देश की जनसंख्या

India • 13h ago • Source: publicofindia

Population Census 2027: देश में जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना (Population Census 2027) कराई जाएगी। जनगणना आयुक्त ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, जनगणना के लिए संदर्भ तिथि (Reference Date) 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है। इन राज्यों में नहीं होगी पहले चरण में जनगणना अधिसूचना के अनुसार, चुनावी गतिविधियों और बर्फबारी वाले क्षेत्रों को छोड़कर देश के बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्धारित समय पर जनगणना की जाएगी। मणिपुर (अगली घोषणा तक), गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश (Population Census 2027) तथा जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित गैर-समकालिक क्षेत्रों को इस कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। इन क्षेत्रों में जनगणना को लेकर अलग से घोषणा की जाएगी। 1 से 5 मार्च तक चलेगा संशोधन का काम जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक संशोधन चरण (Population Census 2027) आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जनगणना से जुड़े आंकड़ों और विवरणों में आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे। 10 जनवरी से मिलेगी खुद जानकारी दर्ज करने की सुविधा इस बार लोगों को जनगणना के दौरान स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी दिया जाएगा। (Population Census 2027) इसके तहत नागरिक 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। यह सुविधा घर-घर जाकर जनगणना करने की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले उपलब्ध रहेगी। 1 मार्च 2027 होगी जनगणना की संदर्भ तिथि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण (Population Census 2027) की ओर से जारी अधिसूचना में इन तारीखों की जानकारी दी गई है। जनगणना देश की आबादी, परिवारों और जनसांख्यिकीय स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया है। हालांकि, जिन राज्यों और क्षेत्रों को फिलहाल कार्यक्रम से बाहर रखा गया है, वहां की जनगणना के लिए आगे अलग कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.