LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  सागर में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस:‘वो...
POLITICS Verified हिंदी

सागर में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस:‘वोट चोरी’-‘चंदा चोरी’ का विरोध, महासचिव बोले- जनता के वोट से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

India • 13h ago • Source: publicofindia

सागर में युवा कांग्रेस ने बुधवार शाम ‘वोट चोरी’ और ‘चंदा चोरी’ के आरोपों को लेकर मशाल जुलूस निकाला। जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता तीनबत्ती तिराहे पर कांग्रेस कार्यालय के पास जुटे। यहां से वे हाथों में जलती मशालें और तिरंगे झंडे लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकले। जुलूस वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर खत्म हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची की निष्पक्षता, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता के सवालों के जवाब देने की मांग की। उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शिवि सिंह चौहान ने कहा- लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। इस ताकत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मतदाता सूची में गड़बड़ियों और वोट चोरी से जुड़े हर एक सवाल का जवाब देना जरूरी है। युवा कांग्रेस लोकतंत्र-संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर हर मंच तक संघर्ष करेगी। मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा- लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और जनता के विश्वास पर टिकी होती है। मतदाता सूची में गड़बड़ियों और वोट चोरी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार व निर्वाचन आयोग को इन सवालों से बचने के बजाय पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए। कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। ये नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद मशाल जुलूस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ खान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, राहुल चौबे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जैद खान, सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू, नरयावली अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित, आदित्य चौधरी और खुरई विधानसभा अध्यक्ष अमन लोधी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.