मिर्जापुर में देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अतुलनीय है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका के कारण उन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने बुधवार को कहीं। वे बरौधा कचार स्थित पंडित दीनदयाल पुरम कॉलोनी के भाजपा जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज और विशिष्ट अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर मौर्य ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, डॉ. सीएल बिंद, पूर्व जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, रतन कुमार सिंह,महिला मोर्चा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष आभा सिंह पटेल, अलंकार जायसवाल, जोशी पटेल, सुभाष जायसवाल और शुभम जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.