कौशाम्बी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार की रात 8 बजे कोखराज सिहोरी टोल प्लाजा पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों की जांच कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत मंगलवार की रात 8 बजे क्षेत्राधिकारी यातायात भैया संतोष कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं थाना कोखराज पुलिस की संयुक्त टीम ने कोखराज टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों को रोककर जांच की गई और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकता है। नशे की हालत में चालक का संतुलन और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी लापरवाही से वाहन चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और निर्धारित गति सीमा के अंदर ही वाहन चलाने की अपील की। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन करने की अपील कौशाम्बी पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं और यातायात संकेतों एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें। थकान या अत्यधिक नींद की स्थिति में वाहन चलाने से भी बचें। सीओ यातायात भैया संतोष कुमार का कहना है कि आज से इस अभियान की शुरूआत आगे यातायात माह नवम्बर शुरू होने जा रहा है। यह अभियान पूरे माह चालू रहेगा।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.