इंदौर में मंगलवार रात अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए DGGI और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दो ट्रकों से करीब 3,000 पेटी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई बायपास स्थित पत्थर मुंडला क्षेत्र में की गई। जानकारी के मुताबिक, संयुक्त टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद दोनों ट्रकों की तलाश शुरू की गई। टीमें पिछले सात दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। लगातार निगरानी और पीछा करने के बाद मंगलवार रात दोनों ट्रकों को पकड़ लिया गया। तलाशी में बड़ी मात्रा में शराब मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। 3 करोड़ की शराब जब्त, नेटवर्क की जांच शुरू दोनों ट्रकों से बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 3,000 पेटी है। इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अब जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही, अवैध परिवहन में शामिल लोगों और इससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.