LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  नोएडा में महिला बंदियों से मिली अपर्णा यादव:जिल...
POLITICS Verified हिंदी

नोएडा में महिला बंदियों से मिली अपर्णा यादव:जिला जेल और सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

India • 13h ago • Source: publicofindia

गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को कासना स्थित जिला जेल और नोएडा के अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों और मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से बातचीत कर उनके रहन-सहन, खानपान और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं के कल्याण और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। महिला बंदियों से पूछा, कैसी मिल रहीं सुविधाएं अपर्णा यादव ने सबसे पहले कासना स्थित जिला जेल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला बंदियों से संवाद किया और जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने उनके रहन-सहन और खानपान की व्यवस्था का भी जायजा लिया। अपना घर आश्रम में दिव्यांग महिलाओं से की बातचीत इसके बाद अपर्णा यादव सेक्टर-34, नोएडा स्थित अपना घर आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से बातचीत कर उनकी जरूरतों और आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की देखभाल और कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला जेल और अपना घर आश्रम की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। इस दौरान विधि परिवीक्षा अधिकारी जितेंद्र मौर्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.