अरवल में सोमवार को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. कलेर प्रखंड की कंचन देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम हटने की शिकायत की, जबकि श्याम कुमार ने आंख के ऑपरेशन के बाद मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठाया. आरटीआई के तहत सूचना नहीं मिलने की शिकायत भी सामने आई. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. The post अरवल : डीएम अमृषा बैंस ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश appeared first on Prabhat Khabar.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.