LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे,...
SPORTS Verified हिंदी

हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे

India • 13h ago • Source: publicofindia

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतक के बाद वैष्णवी शर्मा की फिरकी के जादू से भारत की महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 121 रन से हरा दिया. रविवार (25 अक्टूबर) को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट पर 328 रन बनाए. चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे 48.5 ओवर में 207 रन पर सिमट गई. इस दौरान भारत के लिए वैष्णवी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत के लिए पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 121 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन बनाए. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 86 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 106 रन स्कोर किए. दोनों ने 5वें विकेट के लिए 153 (137 गेंद) रनों की साझेदारी की. यह पारी में सबसे बड़ी साझेदारी रही, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 300 रन का आंकड़ा पार किया. भारत की शुरुआत खराब हुई थी. 19 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद हरमनप्रीत ने ओपनर प्रतिका रावल (67 गेंद में 61 रन) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 124 रन जोड़े. इससे टीम ने एक बार फिर लय पकड़ी और बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. चेज में अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी जिम्बाब्वे जिम्बाब्वे ने शुरुआती 10 ओवर में लॉरिन फिरी (06) का विकेट गंवाकर 47 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की. पहला विकेट 38 रन पर गिरने के बाद टीम को दूसरा झटका 107 रन पर लगा. यहां से विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा. 120 रन पर तीसरा, 154 रन पर चौथा, 168 रन पर पांचवां, 179 रन पर छठा, 198 रन पर सातवां, 198 रन पर आठवां, 207 रन पर नौवां और 207 रन पर ही 10वां विकेट गिरा. ओपनर मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 49 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. कुल 5 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं. इसमें 3 बल्लेबाज बिना खोले जीरो पर ही आउट हो गईं. इस तरह चेज में अच्छी शुरुआत के बाद जिम्बाब्वे फ्लॉप हुई.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.