कन्नौज में शरद पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार रात शहर में रावण दहन किया गया। ग्वाल मैदान और एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित करीब 200 वर्ष पुरानी रामलीलाओं में रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। ग्वाल मैदान में रात 10 बजे, जबकि एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में रात 10:30 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। श्रीराम के तीर से धराशायी हुआ रावण रावण दहन से पहले दोनों रामलीला स्थलों पर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम के तीर चलाते ही रावण धराशायी हो गया। इसके साथ ही पूरा रामलीला मैदान जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा। रावण दहन का दृश्य देखने के लिए मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। इसके बाद आतिशबाजी से सजाई गई रावण की लंका में आग लगाई गई। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने आयोजन का आनंद लिया। मेले में देर रात तक रही रौनक रामलीला स्थलों पर लगे मेलों में भी खूब रौनक रही। बच्चों ने खिलौनों, मिठाइयों और अन्य सामान की खरीदारी की। देर रात तक दोनों मैदानों में लोगों की चहल-पहल बनी रही। सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात रावण दहन के दौरान दोनों स्थानों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ग्वाल मैदान में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं, एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में मकरंदनगर चौकी प्रभारी सोमेश सिंह और महिला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात रहीं। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया। ग्वाल मैदान में रावण दहन के दौरान अवधेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, राहुल मिश्रा, अनुज गुप्ता, नयन दोहरे, आकाश मिश्रा और अंकित दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं, एसबीएस कॉलेज ग्राउंड में पवन पांडेय, गोपाल पांडेय और सुनील गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.