LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  Gurugram में कार की टक्कर से पलटा टेंपो, 15 महि...
GENERAL Verified हिंदी

Gurugram में कार की टक्कर से पलटा टेंपो, 15 महिला मजदूरों सहित 17 लोग घायल

India • 13h ago • Source: publicofindia

सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर ‘एल्डेको सोसाइटी’ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार 15 महिला मजदूरों समेत 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क पर तीन बार पलट गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, टेंपो में सवार ज्यादातर महिलाएं दिहाड़ी मजदूर हैं। वे रविवार सुबह सोहना-गुरुग्राम मार्ग स्थित सेंट्रल पार्क में काम करने जा रही थीं। इसी दौरान ‘एल्डेको सोसाइटी’ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी। इसने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.