UPSSSC के PET एक्जाम में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में परिक्षार्थी लखनऊ पहुंचे। जिसको लेकर रेलवे के द्वारा पूर्व में ही तैयारी करके अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गई थी। दो पालियों में हुई परीक्षा में 29082 परीक्षा क्यों नहींहिस्सा लिया। कुल 38000 परीक्षार्थी बैठने वाले थे मगर 8918 ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन पर सामान्य से अधिक भीड़ देखने को मिली। ट्रेन रुकने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी सीट हासिल करने के लिए धक्का मुक्की करने लगे कई लोग दरवाजे पर लटके हुए भी नजर आए। मैं भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में आफ के जवान और रेलवे कर्मचारी तैनात किए गए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों से मुरादाबाद, गोरखपुर और बरेली सहित विभिन्न शहरों से लखनऊ आने वाले परीक्षार्थियों को राहत मिली । रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कुछ ट्रेनों में 13 कोच, जबकि अन्य स्पेशल ट्रेनों में जनरल श्रेणी के 10 कोच है। मुरादाबाद-लखनऊ के बीच चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04322/04321 लखनऊ-मुरादाबाद परीक्षा स्पेशल का संचालन 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर के लिए किया गया है। ट्रेन नंबर 04322 मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंची । वापसी में ट्रेन नंबर 04321 लखनऊ से शाम 7 बजे चलकर निर्धारित स्टेशनों से होते हुए रात 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंची। इस ट्रेन में 13 कोच हैं जो। इसी रूट पर दूसरी जोड़ी में ट्रेन नंबर 04324 मुरादाबाद से शाम 6:55 बजे रवाना होकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए रात 12:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी । वापसी में ट्रेन नंबर 04323 लखनऊ से रात 1:35 बजे चलकर सुबह 8 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। गोरखपुर से लखनऊ के लिए भी स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन नंबर 05007 शनिवार रात 8:35 बजे रवाना की गई। यह ट्रेन आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, करनैलगंज, बुढ़वल और बाराबंकी होते हुए रविवार तड़के 3:48 बजे बादशाहनगर और सुबह 4:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंची। वापसी में ट्रेन नंबर 05008 लखनऊ-गोरखपुर स्पेशल 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होगी। यह रात 9:28 बजे बादशाहनगर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.