LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  Rewari News :: प्रदेश में हड़ताल के बाद उपजे बि...
POLITICS Verified हिंदी

Rewari News :: प्रदेश में हड़ताल के बाद उपजे बिजली संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री तथा बिजली मंत्री को पत्र लिखा

India • 14h ago • Source: publicofindia

यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा रेवाड़ी चैम्बर आफ कामर्स एवं इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अमित स्वामी ने रेवाड़ी सहित प्रदेश में व्याप्त बिजली कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल से पैदा हुए बिजली संकट से निज़ात दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी तथा ऊर्जा मंत्री अनिल विज को पत्र लिख कर मांग की है कि प्रदेश सरकार इस बिजली संकट से जनता को उबारने के लिए तुरंत कोई समाधान निकाले। उल्लेखनीय है कि बिजली कर्मचारियों को हड़ताल से शहरी व ग्रामीण इलाके का बड़ा हिस्सा बिजली संकट से जूझ रहा है। साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में भी ऐसा ही बिजली संकट व्याप्त है। पत्र में अमित स्वामी ने लिखा कि दीपावली पर्व के दिनों में व्याप्त इस बिजली संकट के कारण व्यापारी वर्ग जहां बिजली संकट से आई परेशानी व दिक्कत से दो-चार हो रहा है वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका काफी असर पड़ रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग बिजली संकट से परेशान है। इसके अतिरिक्त बावल की बहुत सी औद्योगिक इकाईयां भी बिजली संकट से जूझ रही है। इसका समाधान प्रदेश सरकार को तुरंत करवाना चाहिए। अमित स्वामी ने पत्र में लिखा कि बिजली आमजन के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके नहीं होने से आमजन को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश सरकार को तुरंत जल्द से जल इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि जनता को इस बड़ी समस्या से राहत मिल सके।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.