LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  पत्नी से नहाने को लेकर हुआ विवाद...तो नदी में क...
GENERAL Verified हिंदी

पत्नी से नहाने को लेकर हुआ विवाद...तो नदी में कूदा-पति:गोरखपुर के सिकरीगंज में शराब पीकर आया था घर, तलाश जारी

India • 13h ago • Source: publicofindia

गोरखपुर के सिकरीगंज पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद एक युवक कुआनो नदी में कूद गया। नाविकों ने उसे नदी में छलांग लगाते देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे रोक नहीं सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। शराब पीकर घर आया था सोनू मामला सिकरीगंज क्षेत्र के डेहराटीकर गांव का है। यहां के सोनू गौड़ की पत्नी संगीता ने बताया कि गुरुवार को सोनू शराब पीकर घर आया था। नशे की हालत में उसे देखकर संगीता ने ठंडे पानी से नहाने को कहा, ताकि उसका नशा कम हो सके। इसी बात पर सोनू नाराज हो गया। वह बड़बड़ाते हुए घर से निकल गया। कुछ देर बाद मिली नदी में कूदने की खबर संगीता के मुताबिक, उसे अंदाजा नहीं था कि नहाने की बात पर हुई कहासुनी के बाद सोनू इतना बड़ा कदम उठा लेगा। कुछ देर बाद गांव वालों ने बताया कि सोनू कुआनो नदी में कूद गया है। नदी के पास मौजूद नाविकों ने उसे छलांग लगाते देखा था। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में कूद चुका था। तीन बच्चों का पिता है सोनू सोनू परिवार का सहारा था। उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार के सामने चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने देर शाम तक नदी में उसकी तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश की जाएगी।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.