LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  नए कमिश्नर के जॉइन करते ही सीनियर अफसर का तबादल...
POLITICS Verified हिंदी

नए कमिश्नर के जॉइन करते ही सीनियर अफसर का तबादला:अक्षय तेम्रवाल अब नगरीय विकास संचालनालय में पदस्थ; एमपी में 3 IAS के ट्रांसफर

India • 12h ago • Source: publicofindia

भोपाल नगर निगम में जूनियर अफसर को सीनियर अफसर के ऊपर पदस्थ करने के मामले में राज्य सरकार ने अपनी गलती सुधार दी है। नए कमिश्नर और आईएएस अधिकारी के जॉइन करने के साथ ही सरकार ने कमिश्नर से सीनियर अधिकारी का तबादला कर दिया है। बुधवार को 3 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें नगर निगम भोपाल के नए कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार से सीनियर अफसर और अपर आयुक्त नगर निगम अक्षय तेम्रवाल का तबादला करते हुए उन्हें अपर आयुक्त नगरीय विकास और आ‌वास संचालनालय पदस्थ किया गया है। इन अफसरों के तबादले 3 दिन पहले 4 अफसरों के हुए थे तबादले तीन दिन पहले जारी चार आईएएस अफसरों के तबादले में जबलपुर और भोपाल के नगर निगम आयुक्त को बदला था। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया है। जबकि जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया था। भोपाल में ही रामप्रकाश अहिरवार के बैच के ही अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल पदस्थ रहे है जो 2018 बैच के आईएएस अफसरों की सीनियरिटी में रामप्रकाश से सीनियर हैं। अक्षय तेम्रवाल का सीनियरिटी क्रमांक 296 है जबकि रामप्रकाश अहिरवार 299 नंबर के अफसर हैं और अक्षय तेम्रवाल से जूनियर हैं। भोपाल कमिश्नर के जॉइन करने के बाद जारी हुआ आदेश आदेश जारी होने के बाद जब यह बात सामने आई तो बुधवार को चार दिन के अवकाश के बाद पहले कार्यदिवस में शासन ने एक नया आदेश जारी कर अक्षय तेम्रवाल को संचालनालय में पदस्थ कर दिया। यह आदेश रामप्रकाश अहिरवार के कमिश्नर भोपाल के पद पर जॉइन करने के बाद जारी हुआ है। इसी आदेश में दो अन्य अधिकारियों अभिषेक सराफ 2020 को अक्षय तेम्रवाल की जगह अपर आयुक्त भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं अपर कलेक्टर भोपाल सुमित कुमार पांडेय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल तथा अपर आयुक्त नगर निगम के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह खबर भी पढ़ें… जूनियर IAS को बना दिया सीनियर अफसर का बॉस मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार रात 4 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की कमान सौंपी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.