लखनऊ, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दौर ऐसा था, जब पुलिस का थानेदार या एसपी भी किसी अपराधी पर हाथ डालने से पहले सोचता था। अपराधी को छूते ही सत्ता के गलियारों से फोन आने लगते थे। कुछ ही घंटों में अपराधी के बजाय पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो जाती थी। थानों में इंस्पेक्टर बैठते थे, लेकिन फैसले कहीं और से आते थे। अपराधी पुलिस की खुली जीप में ऑटोमेटिक हथियार लहराते थे और पुलिसकर्मी जंग लगी राइफल लेकर अपनी जान बचाने को मजबूर थे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.