LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  Kolkata Stampede: नवरात्रि के सातवें दिन कोलकात...
GENERAL Verified हिंदी

Kolkata Stampede: नवरात्रि के सातवें दिन कोलकाता में हादसा, दुर्गा पंडाल में भगदड़ से मची अफरा-तफरी; 17 की मौत, 25 घायल

India • 12h ago • Source: publicofindia

Kolkata Durga Pandal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के चोरबागान में आज यानी शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि के सातवें दिन एक दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई. भगदड़ में अब तक 17 लोगों की मृत्यु, 25 अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. घायलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. एक सोर्स के मुताबिक, यह घटना शायद किसी स्ट्रक्चर के गिरने की वजह से हुई होगी. भारी बारिश से हालात और बिगड़ गए घटना के समय बाहर भारी बारिश हो रही थी. बारिश से पंडाल में भीड़ बढ़ गई, जिससे अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंडाल का स्ट्रक्चर गिरने से यह हादसा हुआ होगा. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. .@SuvenduWB @KolkataPolice চোরবাগান পুজোয় ভয়ঙ্কর দুর্ঘটনা। উদ্বেগজনক খবর আসছে। প্রশাসন অবিলম্বে সর্বোচ্চ গুরুত্ব দিয়ে দেখুন। আমরা খবর রাখছি। মিডিয়াকে সঠিক খবর প্রচারে যেন বাধা দেওয়া না হয়। তবে এলাকা ফাঁকা করতে সাহায্য করুন। দর্শকরা এখন ওদিকে যাবেন না। ভুল খবরে আতঙ্ক ছড়াবেন না। আবার ঘটনা চাপতে গিয়ে যেন উল্টো সমস্যা না হয়। মেডিকেল কলেজে অবিলম্বে জরুরী বিভাগে ডাক্তার ও কর্মী বাড়ানো হোক। कैसे हुआ हादसा? पूजा आयोजक विकास दास ने कहा कि अभी यह पता नहीं चला है कि हादसा किस वजह से हुआ. उनकी पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना है. उन्होंने आगे कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि लोग भीड़ के दबाव से कुचले गए या भगदड़ किसी और वजह से हुई. उनके मुताबिक, पुलिस और फायरफाइटर्स भी मौके पर पहुंच गए हैं. CM अस्पताल पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे. हादसे के बाद पंडाल में मूर्ति के दर्शन रोक दिए गए. पंडाल की लाइटें भी बंद कर दी गईं और बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिए गए. घायलों को निकालने और अस्पताल ले जाने पर ध्यान दिया जा रहा है. पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है. ममता बनर्जी ने चोर बागान पूजा पंडाल में भगदड़ पर दुख जताया पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चोर बागान पूजा पंडाल में भगदड़ पर गहरा दुख जताते कहा कि वह इस घटना से बहुत सदमे में हैं और दुखी हैं. उन्होंने देवी दुर्गा से सभी घायलों के जल्दी ठीक होने और इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों को हिम्मत देने की प्रार्थना की.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.