Gulabi Meenakari : करवा चौथ से पहले काशी में गुलाबी मीनाकारी का क्रेज बढ़ गया है. कलाकारों के फोन की घंटिया बजने लगी हैं. दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों से ऑर्डर आ रहे हैं. गुलाबी मीनाकारी की ज्वेलरी की फैन मुगल महारानियां भी थीं. कारीगर ईयररिंग, बैंगल्स, पंडेंट, लॉकेट, फिंगर रिंग और ज्वेलरी सेट तैयार कर रहे हैं. करवा चौथ पर सबसे ज्यादा डिमांड गुलाबी मीनाकारी के ईयररिंग की है. करवा चौथ पर अपने लाइफ पार्टनर को बतौर गिफ्ट भेंट करने के लिए लोग इसे काफी पंसद कर रहे हैं. सोने के कुंदन वर्क वाले ईयररिंग की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू है.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.