LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  मिर्जापुर में पुलिस ने 388 दंपतियों का कराया पु...
GENERAL Verified हिंदी

मिर्जापुर में पुलिस ने 388 दंपतियों का कराया पुनर्मिलन:नवरात्रि पर परिवारों को किया सम्मानित, दंपतियों और परिजनों से लिया फीडबैक

India • 12h ago • Source: publicofindia

मिर्जापुर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने पारिवारिक विवादों को सुलझाकर टूटते रिश्तों को जोड़ने की पहल की है। पुलिस की मध्यस्थता और सुलह-समझौते से एक जनवरी से अब तक 388 दंपतियों का पुनर्मिलन कराया गया। शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर इन दंपतियों और उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान दंपतियों को सम्मानित करने के साथ पुनर्मिलन के बाद उनके पारिवारिक जीवन का फीडबैक भी लिया गया। मध्यस्थता से सुलझाए पारिवारिक विवाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दंपतियों को आपसी संवाद, विश्वास, सामंजस्य और सहयोग के साथ पारिवारिक जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आपसी समझ और बातचीत से पारिवारिक विवादों को सुलझाया जा सकता है। परिवार की खुशहाली के लिए रिश्तों में विश्वास बनाए रखना जरूरी है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी निरीक्षक अमृता सिंह और महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं मिशन शक्ति की प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मी यादव की संयुक्त टीम ने दंपतियों के बीच विवाद सुलझाने में भूमिका निभाई। टीम ने मध्यस्थता और आपसी सहमति के जरिए उन्हें फिर से साथ रहने के लिए प्रेरित किया। पुनर्मिलन के बाद पारिवारिक जीवन का लिया फीडबैक कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने दंपतियों और उनके परिजनों से बातचीत कर पुनर्मिलन के बाद उनके पारिवारिक जीवन की स्थिति जानी। उन्हें सलाह दी गई कि भविष्य में विवाद होने पर संयम बरतें, एक-दूसरे की बात सुनें और संवाद के जरिए समाधान तलाशें। परिवारों में सौहार्द स्थापित करना उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराना भी है। पुलिस की इस पहल के माध्यम से दंपतियों के संबंध मजबूत करने और परिवारों में स्थायी सौहार्द व सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (एलआईयू), प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.