LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  TECHNOLOGY  /  केंद्रीय मंत्री ने कृत्रिम अंग उपकरण केंद्र का ...
TECHNOLOGY Verified हिंदी

केंद्रीय मंत्री ने कृत्रिम अंग उपकरण केंद्र का काम देखा:जल्द काम पूरा करने दिए निर्देश, टीकमगढ़ में दिसंबर में उद्घाटन प्रस्तावित

India • 12h ago • Source: publicofindia

टीकमगढ़ के पहाड़ी खुर्द में शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने एलिम्को कृत्रिम अंग केंद्र के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने पूरे परिसर का घूम-घूमकर मुआयना किया और अधिकारियों को तय सीमा के भीतर बचा हुआ काम पूरा करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग कमरों और विभागों का जायजा लिया, जहां आधुनिक मशीनों और तकनीकों को लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इस केंद्र के शुरू होने से अब समूचे बुंदेलखंड इलाके के दिव्यांग भाई-बहनों को कृत्रिम अंग बनवाने या लगवाने के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 60 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह केंद्र एक बड़े अस्पताल की तरह काम करेगा। यहां न केवल आधुनिक तकनीक से कृत्रिम अंगों का निर्माण होगा, बल्कि उनकी सफल फिटिंग की सुविधा भी आसानी से मिल सकेगी। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से क्षेत्र के दिव्यांग जन बेहतर जीवन जी सकेंगे और हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। दिसंबर तक इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने इमारत में लिफ्ट, मशीनों के कमरों और निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाहर से आई विशेषज्ञ कंपनियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, नरेंद्र अरजरिया, दीपक अग्रवाल, रामकुमार और नसीम समेत संस्था के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.