झाबुआ जिले के रायपुरिया में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनविश्वास शिविर लगाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि रहीं। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने किसानों से आधुनिक जल प्रबंधन अपनाने और कम पानी वाली फसलों को प्राथमिकता देने की अपील की। माही बांध से सिंचाई मिलने पर खेती में विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि पेटलावद क्षेत्र में माही बांध से सिंचाई का पानी मिलने से खेती में अच्छा विकास हुआ है। किसान अब नई तकनीकें भी अपना रहे हैं। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य जनसेवा को जनविश्वास में बदलना है। उन्होंने किसानों को पॉलीहाउस खेती, सूक्ष्म सिंचाई और दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं के बारे में भी बताया। साइबर अपराध से बचाव के लिए हेल्पलाइन की जानकारी दी एसपी देवेंद्र पाटीदार ने लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए शिविर में स्वरोजगार योजनाओं के पात्र लोगों को ऋण स्वीकृति पत्र और डेमो चेक दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल, एसडीएम रीतिका पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.