Mobile Battery Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. सुबह उठने के बाद सबसे पहले फोन चेक करना हो, ऑफिस का काम करना हो, सोशल मीडिया चलाना हो, ऑनलाइन पेमेंट करना हो या फिर वीडियो देखकर समय बिताना हो, लगभग हर काम के लिए मोबाइल की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगे तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार फोन को पूरी रात चार्ज करने के बाद भी उसकी बैटरी दिनभर नहीं चल पाती. कुछ लोगों को तो दिन में दो से तीन बार फोन चार्ज करना पड़ता है. अक्सर लोग ऐसी स्थिति में अपने स्मार्टफोन की बैटरी खराब होने का अंदाजा लगाने लगते हैं या फिर नया फोन खरीदने के बारे में सोचने लगते हैं. चलिए जानते हैं बैटरी कैसे खराब होती है. स्क्रीन की ब्राइटनेस ज्यादा रखना स्मार्टफोन की स्क्रीन बैटरी की खपत करने वाले मेन हिस्सों में से एक है. अगर आप हर समय फोन की ब्राइटनेस को ज्यादा बढ़ाकर रखते हैं, तो कई परिस्थितियों में बैटरी तेजी से खर्च हो सकती है. खासकर तब, जब आप लंबे समय तक सोशल मीडिया चलाते हैं, वीडियो देखते हैं या मोबाइल पर पढ़ाई और ऑफिस का काम करते हैं. कई लोग धूप में बाहर निकलने के बाद ब्राइटनेस बढ़ाते हैं, लेकिन घर या ऑफिस में आने के बाद उसे कम करना भूल जाते हैं. जरूरत से ज्यादा ऐप्स रखना फोन में इंस्टॉल किए गए कई ऐप्स इस्तेमाल नहीं किए जाने पर भी बैकग्राउंड में कुछ गतिविधियां कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, कुछ ऐप्स नोटिफिकेशन भेजते हैं, इंटरनेट से डेटा अपडेट करते हैं या लोकेशन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं. अगर कई ऐप्स लगातार बैकग्राउंड में काम कर रहे हैं, तो बैटरी की खपत बढ़ सकती है.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.