LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  साहिल-मुस्कान को फांसी से संतुष्ट दिखे सौरव के ...
GENERAL Verified हिंदी

साहिल-मुस्कान को फांसी से संतुष्ट दिखे सौरव के परिजन:मां ने कहा- न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ, फांसी पर लटका देख सुकून मिलेगा

India • 12h ago • Source: publicofindia

देश भर में चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में दोषी सिद्ध होने के बाद आज मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को न्यायालय ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसके बाद कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने जहां इस फैसले से खुश होकर जश्न मनाया तो वही मृतक सौरव राजपूत के भाई और मां ने भी न्यायालय के फैसले पर संतुष्टि जताई। पिछले महीने 30 सितंबर को दोषी करार दिए जाने के बाद आज जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों को सजा सुनाई। इस सजा को लेकर सुबह से ही लोगों और मौजूद अधिवक्ताओं में उत्सुकता दिखाई दे रही थी। कचहरी परिसर में मौजूद हर एक व्यक्ति आज सिर्फ यही जानना चाह रहा था कि आखिर क्या सजा सुनाई जाएगी। सौरभ की मां बोलीं- अदालत के फैसले से संतुष्ट सौरभ राजपूत की मां रेनू ने कहा कि पहले दिन से ही हम माननीय न्यायालय से फांसी की अपील कर रहे थे । हमने यह भी कहा था कि अगर यहां फांसी नहीं दी जाती तो हम हाई कोर्ट में भी अपील करेंगे ,लेकिन न्यायालय ने आज जो फैसला दिया है उसे हम संतुष्ट तो हैं। उन्होंने कहा कि पूरा न्याय आज नहीं मिला है। मेरे बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को जिस दिन फांसी पर लटकाया जाएगा और उनको फांसी हो जाएगी उसके बाद मुझे पूरा न्याय मिलेगा। न्याय हमे न्यायालय ने आज भी दिया है लेकिन आधा है। भाई ने कहा, हत्यारों को फांसी पर लटकते देखना चाहता हूं सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि जिस दर्दनाक और बेरहम तरीके से मेरे भाई की हत्या की गई थी उसके लिए फांसी से कम कोई सजा नहीं है। आज न्यायालय ने जो फैसला किया वह मेरे भाई को न्याय दिलाने में बहुत अहम और हमारी मांगों के अनुसार है । लेकिन अभी उसको फांसी पर लटकते देखना हमारे मन में यह एक इच्छा बाकी है जब यह पूरी हो जाएगी तब हम सोचेंगे कि हमारे भाई को नहीं मिला है। इसके साथ ही जेल में पल रही मुस्कान की बेटी के बारे में उन्होंने कहा कि पहले हमने उसका डीएनए कराए जाने के बारे में सोचा था लेकिन बाद में साहिल और मुस्कान द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया कि यह बच्ची उन्हीं की है इसलिए हमे उस संबंध में भी अब कोई कार्रवाई नहीं है। वकीलों ने मिठाई बांटी, कहा-आज का फैसला नजीर है न्यायालय में फैसला आते ही कचहरी में अधिवक्ताओं ने भी खुशी मनाई। सजा सुनाए जाते ही पूरा न्यायालय भारत माता की जय, न्यायिक व्यवस्था जिंदाबाद के साथ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा जिंदाबाद के भी नारों से गुंज उठा। वकीलों ने कहा कि यह कोर्ट की अवहेलना है, लेकिन आज जो फैसला हुआ है वह नजीर बना है, इसलिए हमने आवेश में आकर ऐसा कर दिया। इसके साथ ही कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने लड्डू बांटकर भी इस फैसले का स्वागत किया, और कहा कि आज का फैसला जिस प्रकार पहले कहा जाता कि मेरठ में इस प्रकार की घटना एक नजीर है उसी प्रकार से आज जो सजा इसमें सुनाई गई है वह भी मेरठ से एक नजीर बनकर सामने आई है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.