उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के लगभग दो माह पहले आजमगढ़ का चार्ट लेने वाले मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल का ट्रांसफर कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर में तैनात आईएएस कंदारकर कमलकिशोर देशभूषण को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती से जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी। शासन की ओर से जारी तबादला लिस्ट के अनुसार, धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। आईएएस राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईएएस राजेश कुमार को विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग में तैनात किया गया है। इसी क्रम में आईएएस प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त, आगरा मंडल बनाया गया है। आईएएस देवदत्त सिंह कुशवाहा को फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है, जबकि आईएएस अमित कुमार को आगरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत आजमगढ़ को नया सीडीओ मिलने से जिले के विकास कार्यों पर विशेष नजर रहेगी। जुलाई में लिया था चार्ज उत्तर प्रदेश शासन ने 10 जुलाई को राकेश पटेल को आजमगढ़ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया था। मुख्य विकास अधिकारी राकेश पटेल का आजमगढ़ जिले में लगभग 62 दिन का कार्यकाल रहा है। इस कार्यकाल के दौरान विकास भवन में कथित रूप से रिश्वत के मामले में सीडीओ ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। इसके तहत विकास भवन में तैनात एक बाबू पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे जिसके ऊपर बाद में आजमगढ़ शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.