कांग्रेस ने सोमवार रात को पंचायतीराज चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें उदयपुर जिला परिषद के सभी 47 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के बेहद करीबी राज सिंह झाला को भी टिकट दिया है। झाला पूर्व विधायक स्व. गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे हैं। इसके अलावा उदयपुर देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह झाला को भी मैदान में उतारा है। इन दोनों प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन भर दिया था। प्रत्याशियों की लिस्ट… खबर लगातार अपडेट की जा रही है… ये खबर भी पढ़ें भाजपा ने जयपुर की पूर्व जिला-प्रमुख को फिर दिया टिकट:दक्षिण जिलाध्यक्ष को भी मैदान में उतारा, 31 महिला उम्मीदवार; देखें- जिला परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट भाजपा ने सोमवार रात को पंचायतीराज चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें जयपुर जिला परिषद के 55 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि 2 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। भाजपा ने 31 वार्डों में महिला उम्मीदवार उतारे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.