LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  मुकेश सूर्यवंशी बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्...
POLITICS Verified हिंदी

मुकेश सूर्यवंशी बने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष:अलीगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित, महानगर अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस

India • 12h ago • Source: publicofindia

भाजपा ने अनुसूचित मोर्चा के संगठनात्मक फेरबदल में अलीगढ़ जिले की कमान मुकेश सूर्यवंशी को सौंपी है। प्रदेश संगठन की ओर से रविवार शाम प्रदेश के अधिकांश जिलों में एससी मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा के क्रम में मुकेश की नियुक्ति की गई है। वह पिछली कार्यकारिणी में एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संगठन ने अब उन्हें यह दायित्व सौंपा है। हालांकि, अलीगढ़ महानगर इकाई के एससी मोर्चा अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। ऐसे में महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बूथ अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक का सफर खैर निवासी मुकेश सूर्यवंशी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। संगठन में काम करते हुए पहले बूथ अध्यक्ष और फिर सेक्टर संयोजक की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद किसान मोर्चा में भी सक्रिय रहे। संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें पिछली कार्यकारिणी में एससी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब प्रदेश संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर उनके अनुभव पर भरोसा जताया है। प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुकेश सूर्यवंशी ने भाजपा के प्रदेश संगठन, प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश संगठन महामंत्री, जिले के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। पार्टी के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। महानगर अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार जिले में एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अब महानगर इकाई के अध्यक्ष के नाम पर नजरें टिकी हैं। प्रदेश संगठन ने अधिकांश जिलों में नियुक्तियां घोषित कर दी हैं, लेकिन अलीगढ़ महानगर के एससी मोर्चा अध्यक्ष का नाम सामने नहीं आया है। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। महानगर इकाई की घोषणा अलग से होगी या संगठन किसी अन्य समीकरण के तहत नाम तय कर रहा है, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब देखना होगा कि प्रदेश नेतृत्व महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कब करता है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.